धनबाद, दिसम्बर 22 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को सिजुआ क्षेत्र के प्रज्वला महिला समिति ने सिजुआ एमटी हॉस्टल में 16 निजी वाहन चालकों के बीच जरूरी सामग्रियों का वितरण किया गया। जिसमे मिल्टन का पानी का बोतल व टिफिन कैरियर का वितरण किया गया है। मौके पर समिति के अध्यक्षा शर्मिष्ठा चक्रवर्ती ने कहा कि यह समिति हमेशा समाज के जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए अग्रसर रहता है। समिति का उद्देश्य यह है कि समाज के गरीब, असहाय व समाज के अंतिम व्यक्ति को सहायता ही नहीं करना बल्कि लोगों में आत्मनिर्भरता व स्वालंबन की भावना को मजबूत करना है। मौके पर वश्वती कुंडू, ज्योति रेखा, बबीता दास, कविता सिन्हा, नूतन जोशी, रेखा कुमार, रोशनी अंसारी आदि उपस्थित थी। चित्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...