जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय कर्मचारी समन्वय समिति ने कर्मियों की प्रोन्नति के लिए जारी अधिसूचना को रद्द करने की मांग की है। समिति ने इस आशय की मांग मंगलवार को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और कार्मिक सचिव के नाम उपायुक्त को उनके कार्यालय में सौंपे गए ज्ञापन में की। समिति ने अपना विरोध प्रकट करते हुए कहा कि प्रोन्नति नियमावली को रद्द कर बिहार की तर्ज पर योग्यताधारी चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की प्रोन्नति पर पुनः विचार करने की मांग करती है। समिति का कहना है कि झारखंड राज्य के किसी भी संवर्ग को उच्चतर पद पर प्रोन्न्ति देने के लिए परीक्षा का प्रावधान नहीं किया गया है। पूर्व में अन्य संवर्ग जैसे आशुलिपिक एवं झारखंड सचिवालय सेवा संवर्ग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी से प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर उन्नति देने के लिए परीक्षा के प्रावधान को श...