समिति ने की पर्यवेक्षण गृह में 50 किशोरों की व्यवस्थाओं की जांच
सासाराम, सितम्बर 27 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना उच्च न्यायालय के सीडब्ल्यूजेसी में पारित आदेश के आलोक में शनिवार को पर्यवेक्षण गृह सासाराम का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार जैन और डीएम दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गठित समितियों ने संस्थान की व्यवस्थाओं की जांच की। अधिकारियों ने वहां आवासित 50 विधि-विवादित किशोरों के रहने, खाने-पीने, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान किशोरों के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.