समिति ने किया विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल का निरीक्षण
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। विधानसभा की युवा कल्याण एवं युवा मामले विषय समिति ने शुक्रवार को पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का दौरा कर विश्वविद्यालय में संचालित कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा तथा युवा सशक्तिकरण कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान विश्वविद्यालय के तक्षशिला भवन में आयोजित विषय समिति की बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं विधायक मनमोहन भड़ाना ने की। बैठक में समिति के सदस्य विधायक हरिंदर सिंह, बलराम दांगी, जस्सी पेटवाड़ व देवेंद्र सिंह कादियान, हरियाणा सरकार में प्रधान सचिव राजीव रंजन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने समिति के अध्यक्ष व सदस्यों सहित अन्य आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.