संभल, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानव विकास जनसेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने डॉ. नाजिम के नेतृत्व में हसनपुर रोड पर पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ मातृ वतन के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए गए। डॉ. नाजिम ने कहा कि पेड़ जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन देते हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करें। कार्यक्रम में समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे और अधिक से अधिक पौधरोपण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर मदरसे में किया पौधारोपण यह भी पढ़ें- बहजोई में विश्व पर्यावरण दिवस पर चला हरित अभियान यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...