नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- ऊर्जा मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीरंग आप्पा चंदू बारणे ने सोमवार को कहा कि भाखड़ा नांगल बांध सुरक्षित है। समिति की बैठक के दौरान सदस्यों ने बांध की सुरक्षा को लेकर आकलन की जानकारी मांगी थी। बारणे ने बताया कि समिति ने बांध की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही बांध के सुरक्षा ऑडिट का मुद्दा भी उठाया गया। बारणे ने कहा कि भाखड़ा नांगल बांध का ऑडिट किया जाना चाहिए, क्योंकि इसे बने हुए काफी समय हो चुका है। हमने इसकी सुरक्षा के बारे में जानकारी मांगी थी। बोर्ड के चेयरमैन ने हमें बताया कि भाखड़ा नांगल बांध सुरक्षित है।उन्होंने बताया कि समिति ने खास तौर पर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से बांध की सुरक्षा को लेकर उसका आकलन पूछा था। बांध की सुरक्षा को लेकर पहले सामने आई आशंकाओ...