समिति ने ऋषभ पंत को 'खेल रत्न' देने की उठाई मांग
देहरादून, अगस्त 29 -- देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेताजी संघर्ष समिति के पदाधिकारीयों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी और उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने प्रदेश सरकार से भारतीय खिलाड़ियों को अधिक प्रोत्साहन और मंच देने की मांग की। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान 'खेल रत्न' से सम्मानित करने की पुरजोर मांग उठाई। इस दौरान प्रदीप कुकरेती, सुशील विरमानी, दानिश नूर, गुलाम मुस्तफा, पारस यादव, सतीश कुमार, जय बिष्ट, पंकज नेगी और नितिन राठौड़ आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर कैरम प्रतियोगिता यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.