प्रयागराज, फरवरी 5 -- एटीएस की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के नाम जल्द ही अधिकृत तौर पर घोषित कर दिए जाएंगे। तहसील स्तरीय एंटी भू-माफिया समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला स्तरीय समिति की बैठक बुला ली है। उन्होंने एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को निर्देश दिया है कि समिति के सभी सदस्यों को बुलाया जाए। तहसील स्तरीय समिति ने जिले के 12 ऐसे लोगों का नाम सूचीबद्ध करके जिलाधिकारी को भेजा था, जिन्होंने पिछले वर्ष एटीएस की जमीन पर ही कब्जा कर लिया था। इसके साथ ही निर्वाचन कार्यालय की जमीन भी कब्जे में ले ली थी। इस बड़े मामले के खुलासे के बाद सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई और जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने एसआईटी की जांच बैठा दी थी। पिछले दिनों दो वरिष्ठ अफसरों ने मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.