प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति के सामने से 20 बोरी धान चोरी हो गया। मामले में सचिव ने थाने में तहरीर दी है। समिति के सामने किसानों से खरीदा गया धान डंप किया गया है। चौकीदार 31 जनवरी की रात खाना खाने चला गया। वापस लौटा तो कुछ लोगों को दीवार किनारे छिपा देखा। वह शोर मचाने लगा तो लोग भाग निकले। दीवार के पास आठ बोरी धान पड़ा मिला। बाद में देखा तो समिति के बाहर रखा किसान रामराज यादव का 20 बोरी धान गायब था। मामले में सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर दी है। एसओ विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...