हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति सलेमपुर महदूद के नवनिर्वाचित संचालक मंडल का शपथ ग्रहण बुधवार को खेड़ली गांव में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार ने व्यापक बदलाव हुए है। जिसमें अब समितियां किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि बेराजगार युवकों को उघोग लगाने के लिए ऋण की व्यवस्था करती है। तो वहीं स्वयं सहायता समूहों को महिलाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है । समितियां यदि ईमानदारी से कार्य करें तो बड़े से बड़ा बिजनेस खड़ा कर सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.