उन्नाव, मई 5 -- उन्नाव। हसनगंज की ग्राम पंचायत सिंघनापुर में ग्राम प्रधान तारावती पाल की अध्यक्षता में प्रशासनिक समिति के माध्यम से पंचायत सहायक का चयन किया गया। पंचायत भवन सिंघनापुर के सभागार में ग्राम विकास अधिकारी दीपांशु यादव के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। ग्राम पंचायत में डुग्गी के माध्यम से प्रचार करने विशाल पाल, सविता, सुनील लोधी, गुड्डू लोधी और श्यामू ने आवेदन किया था। मेरिट के आधार पर प्रथम स्थान पर आए विशाल पाल को ग्राम सभा सिंघनापुर का पंचायत सहायक चयनित किया। यह भी पढ़ें- त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2026 के लिए प्रपत्र-01 का हुआ प्रकाशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...