बस्ती, मई 26 -- देईसांड़। विकास खंड बनकटी के सजनाखोर, महथा सजहरा व खोरिया बसौढ़ी सहित अन्य समितियों पर यूरिया कि किल्लत है। यहां से बाहरी किसानों से अधिक दाम लेकर यूरिया वितरित करने की शिकायत समिति अध्यक्ष बाबूराम चौधरी ने करते हुए नाराजगी जाहिर की। बनकटी विकास खंड के साधन सहकारी समिति सजनाखोर, बाघापार चनुआ, कराह पीठिया, खोरिया-बसौढ़ी, महथा सजहरा, चित्राखोर गंगौरी, पकरी चंदा, शोभनपार बोकनार, मोहनाखोर, एकमा सहित 12 समितियां संचालित हैं। एक-दो समितियों को छोड़कर अन्य पर यूरिया खाद की किल्लत बनी हुई है। साधन सहकारी समिति सजनाखोर में 500 बोरी यूरिया व डाई पहुंचा। अगले दिन सोमवार की सुबह जब तक किसानों को पता चलता कि आधे से अधिक यूरिया खाद समाप्त हो गई। यह भी पढ़ें- 500 से 600 रुपये में बिक रही यूरिया, भटक रहे किसान साधन सहकारी समिति सजनाखोर के अध...