समिति के पुराने अभिलेख उपलब्ध नहीं मिलने पर लगाई फटकार
सोनभद्र, अप्रैल 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत नौडीहा बी-पैक्स का निरीक्षण बुधवार को एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने किया। इस दौरान समिति के पुराने अभिलेख उपलब्ध नहीं मिलने पर आंकिक को फटकार लगाई। निरीक्षण के समय उपस्थित आंकिक संदीप सिंह ने बताया कि सचिव वकालत हुसैन के पास दो बी-पैक्स का कार्यभार है तथा वे रामपुर स्थित अन्य समिति में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी के रूप मे मौजूद हैं। निरीक्षण के समय बी-पैक्स में धान भरा पाया गया। आंकिक ने बताया कि मिलर से बात हुई है वह डिलीवरी के लिए ट्रक भेज रहे हैं। समिति की खाली जमीन का कतिपय ग्रामीणों की तरफ से गेहूं रखने व साफ करने में उपयोग करने पर एडीसीओ ने नाराजगी जताई। मौके पर गेहंू के अवशेष व कूड़ा पाया गया। एडीसीओ ने आंकिक को चेतावनी दी कि यह अतिक्रमण बगैर आंकिक की सहमति के मुमकिन नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.