अररिया, दिसम्बर 20 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। दधीचि देहदान समिति के जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल ने समिति के महासचिव एवं पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित निर्मल जैन को पत्र लिखकर फारबिसगंज लायंस नेत्रालय में कॉर्निया संग्रह को लेकर नेत्र अधिकोष खोलने की मांग की है। समिति के महासचिव को लिखे गए पत्र में जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल ने बताया कि जिला इकाई की ओर से मरणोपरांत कॉर्निया संग्रह का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। फारबिसगंज सहित अररिया जिला में एक भी नेत्र अधिकोष नहीं रहने के कारण इस कार्य के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है। कटिहार की दूरी सौ किलोमीटर के करीब रहने और मरने के बाद कॉर्निया के जीवित रहने की छह घंटे की अवधि के कारण कॉर्निया संग्रह से वंचित रह जाना पड़ता है।ताराजातरीन उदाहरण का जिक्र करते हुए श्री अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.