लखीमपुरखीरी, मई 18 -- गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक हुई, जिसमें समिति के वित्तीय लेखे जोखे के साथ शिक्षा एवं विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा करते हुए करोड़ों रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक आशुतोष मधुकर, सचिव बलवंत चौधरी सहित समिति सदस्य, किसान प्रतिनिधि और क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद थे। सभा में प्रस्तुत आय-व्यय विवरण के अनुसार समिति की कुल आय 20 करोड़ 59 लाख 87 हजार 200 रुपये और कुल व्यय 19 करोड़ 29 लाख 45 हजार 500 रुपये दर्शाया गया। वहीं समिति की कुल बचत 13 लाख 41 हजार 700 रुपये बताई गई। बैठक के दौरान शिक्षा क्षेत्र के विस्तार को लेकर कई अहम प्रस्ताव भी पारित किए गए। बीएससी एग्रीकल्चर की मान्यता प्राप्त करने और इसके लिए भूमि...