हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को समिति कार्यालय में समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे की अध्यक्षता एवं महामंत्री डी.के. पांडे के संचालन में हुई। बैठक में विशेष रूप से समिति का 28 वां स्थापना दिवस तीन अप्रैल को समिति कार्यालय में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि समिति के वरिष्ठतम सदस्य आनंद सिंह ठठोला एवं शंकर दत्त तिवारी होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में इंडेन गैस की वितरण में हो रही अनियमितता एवं धांधली पर असंतोष व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...