रामनगर, जून 5 -- रामनगर। सहकारी क्रय विक्रय समिति रामनगर की प्रथम नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष पूजा रावत, उपाध्यक्ष पुष्पा चिलवाल और सभी संचालकों का शुक्रवार को रामनगर स्थित मुख्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष राकेश नैनवाल रहे। पूजा रावत ने विधिवत रूप से अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सहकारिता को मजबूत करने और समिति को आगे ले जाने की बात कही। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष भूपेंद्र खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, मालधन मंडल अध्यक्ष प्रेम आर्या, रामनगर किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, भावना भट्ट, आशा बिष्ट, नीमा मठपाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समिति अध्यक्ष समेत संचालकों को शपथ दिलाई

हिंदी हिन्दुस्तान की...