महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में सहकारिता व्यवस्था अब सीधे आम लोगों की सुविधा से जुड़ती दिख रही है। साधन सहकारी समितियों पर जल्द ही आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र जैसी ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं मिलने लगेंगी। इसके लिए 37 समितियों को पहले ही पंजीकृत किया जा चुका है, जबकि अन्य समितियों को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। समितियों से ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा शुरू करने वाला महराजगंज प्रदेश का पहला जिला बन गया है।सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले में विभाग ने कार्यों में तेजी लाई है। ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं शुरू होने से किसानों व ग्रामीणों को अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सुविधा उन्हें गांव स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इसी के साथ जिला सहकारी बैंक की स्थिति भ...