गंगापार, जुलाई 27 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। समितियों में खाद के लिए किसान परेशान हैं जबकि कोआपरेटिव के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि खाद की कोई कमी नहीं है। वहीं हकीकत एकदम विपरीत है। कोरांव में भी एडीसीओ बराबर कह रहे हैं कि एआर कोआपरेटिव प्रयागराज का आदेश है कि हर समितियों में 10 से 15 एमटी खाद बराबर मौजूद रहे लेकिन यह आदेश केवल हवा में है। सिकरों में रविवार को केवल एक ट्रक यूरिया आई डीएपी नदारद है कोरांव और बड़ोखर में भी यही दशा है। कपुरी में कोई खाद नहीं है जबकि साजी में प्रबंध समिति की आपसी लड़ाई के कारण खाद की किल्लत बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मांडा की आठों साधन समितियों में डीएपी का अभाव यही हाल इफको के आइएफडीसी सेंटरों का है।कोरांव तहसील में प्राइवेट खाद दुकानदार डीएपी के निर्धारित रेट साढ़े तेरह सौ रुपये के स्थान पर ...