फतेहपुर, फरवरी 27 -- फतेहपुर, संवाददाता। समितियों में डीएपी यूरिया समेत कीटनाशक दवाओं तक में ओवररेटिंग की शिकायतों पर अब अंकुश लग सकेगा। किसानों की भीड़ के बीच खुल्ला पैसा वापसी नहीं होता था। ऐसे में किसानों की नाराजगी को देखते हुए अब डिजिटल पेमेंट की सुविधा लागू हो गई है। अतिरिक्त पैसा चुकाने और ओवररेटिंग जैसी समस्या से निजात मिलेगी। जिले में खरीफ और रबी फसल बुआई के दौरान किसानों को खाद कीटनाशक दवाओं की आवश्यकता पड़ती है। समितियों में किसानों की भीड़ होने पर जिम्मेदार खुल्ला पैसा तक वापस नहीं करते। कभी कभी तो समितियों में ओवररेटिंग तक खुलेआम की जाती रही है। जिसकी शिकायत अफसरों तक पहुंचती रही हैं। इसी समस्या को देखते हुए सहकारिता विभाग की ओर से 91 समितियों के सापेक्ष 89 में डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है। इस व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.