बांदा, अगस्त 10 -- बांदा, संवाददाता। डीएम के निर्देश पर खरीफ अभियान में विकास खंड की सभी सात सहकारी समितियों में उर्वरक आवंटन कर दिया गया। एआर ने सभी सचिवों से आरटीजीएस माध्यम से धनराशि संबंधित खातों में भेजने के निर्देश दिए हैं, जिससे समय से समितियों में खाद पहुंचे और किसानों को खाद की कमी न होने पाए। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने उर्वरक समीक्षा बैठक में जिले की सभी सहकारी समितियों में उर्वरक आवंटन तय कर दिया है। कमासिन क्षेत्र की सभी समितियों में डीएपी एवं यूरिया का आवंटन किया गया है, जिसमें छिलोलर समिति को 25 मैट्रिक टन डीएपी, औदहा समिति को 25 मैट्रिक टन, सांडा सानी को 25 टन डीएपी का आवटंन किया गया है। यह भी पढ़ें- Banda News: समितियों में किसानों को मिलेगी भरपूर यूरिया व डीएपी साथ ही कमासिन, छिलोलर, वीरा, औदहा, सुनहुली, नारायनपुर, सांडा सा...