कन्नौज, जुलाई 6 -- कन्नौज। खरीफ सीजन में खाद की बढ़ती मांग के बीच किसानों को राहत देने के लिए जिले की साधन सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया की आपूर्ति तेज कर दी गई है। कृषि विभाग ने सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने का दावा किया है। साथ ही कालाबाजारी, जमाखोरी और ओवररेटिंग रोकने के लिए निगरानी भी बढ़ा दी गई है। जिले की 54 साधन सहकारी समितियों पर चरणबद्ध तरीके से 1025 मीट्रिक टन डीएपी और 100 मीट्रिक टन यूरिया भेजी जा रही है। जिन क्षेत्रों में खाद की मांग अधिक है, वहां अतिरिक्त स्टॉक भी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि किसानों को समय पर उर्वरक मिल सके और उन्हें लंबी कतारों में न लगना पड़े। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि सभी समितियों पर नियमित रूप से खाद की उपलब्धता की निगरानी की जा रही है। किसी भी समिति में उ...