कुशीनगर, जून 14 -- बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बरवा रतनपुर इलाके में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। समय रहते समितियों पर खाद वितरण नहीं होने से किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के रायपुर ख़ास, देवतहा बाली (अतरडीहा) बगलहा, कोटवा, विशनपुरा, चखनी, पूरन छपरा स्थित साधन सहकारी समितियों पर समय रहते किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। गिने चुने समितियों पर खाद वितरण की सूचना पर भोर से किसान यूरिया के लिए लाइन में लग जा रहे हैं।

किसानों की परेशानियाँ कुछ किसान चिलचिलाती धूप में लाइन लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। बगलहा समिति पर सैकड़ों किसानों की भीड़ लगी रही। यूरिया के लिए किसान लंबे समय तक लाइन में लगे रहे। समिति में बगलहा, कौआसार, मठिया आलम, परसिया, सिरसिया बुजुर्ग, सेखुई समेत छह न्याय पंचायत के दस हजार फार्मर रजिस्ट...