गंगापार, जनवरी 9 -- तहसील क्षेत्र के विभिन्न समितियों के माध्यम से मिलने वाली खाद के लिए किसानों में मारामारी मची हुई है, फसल की पहली सिंचाई करने के बाद किसान खाद छिड़काव करने के लिए समितियों व प्राईवेट दुकानों का चक्कर काट रहे हैं। सूत्रों की मानें तो समितियों में जब खाद पहुंचती है, सचिव व कर्मचारी अपने चहतों को रातों-रात वितरित कर देते हैं। जिससे खाद की किल्लत बनी हुई है। मरहा गांव के किसान सत्यम ओझा, गुनई गहरपुर गांव के किसान सुरेश्वरी मिश्र सहित कई किसान साधन सहकारी समिति नेवढ़िया के अखरी शाहपुर गांव स्थित एक व्यक्ति के आवास में रखी खाद लेने पहुंचे तो वहां किसानों की भारी भीड़ रही सचिव निर्धारित दाम से अधिक पर खाद बेंच रहा था, जो किसान निर्धारित दाम पर खाद मांगता उसे सचिव धक्का देकर बाहर कर देता रहा। इस बारे में कर्मचारी कमलेश बिन्द ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.