बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। जौनपुर से स्थानांतरित होकर आए नवागत जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों व उर्वरक-बीज विक्रेताओं के साथ बैठक कर खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सहकारी समितियों पर खाद का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सके।उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे उत्पादन बढ़ने के साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है। उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने और स्टॉक का नियमित रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कृषि अधिकारी राकेश पांडेय, प्रभारी एआर कोऑपरेटिव राजेश यादव सहित कई विक्रेता मौजूद रहे। ...