समितियों पर उर्वरक संकट से अन्नदाता परेशान
बलिया, जुलाई 12 -- पूर। धान की रोपाई शुरू होते ही रासायनिक उर्वरकों की किल्लत किसानों के लिए नई समस्या बन गई है। आलम यह है कि पंदह ब्लॉक की अधिकांश सहकारी समितियों पर डीएपी सहित अन्य फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध नहीं हैं। किसान रोज समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में किसानों को बाजार से ऊंचे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत और बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से सहकारी समितियों पर तत्काल पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस सम्बंध में समिति प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि ऊपर से जितना उर्वरक मिला था बांट दिया गया है, फिर डिमांड लगाया गया, खाद आने के बाद किसानों में वितरण किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.