उरई, दिसम्बर 6 -- जालौन। ग्राम पंचायत सहाव की समिति की वार्षिक बैठक समिति में संपन्न हुई। जिसमें समिति की नीतियों पर चर्चा हुई। ग्राम पंचायत सहाव की समिति (बीपैक्स) की वार्षिक साधारण सभा पवन चतुर्वेदी की अध्यक्षता और केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के सभापति उपेंद्र सिंह राजावत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इनके माध्यम से किसान भाइयों को पारदर्शी व समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यही उनकी प्राथमिकता भी है। समिति के सभी कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...