रुडकी, जनवरी 28 -- रुड़की, संवाददाता। विकास समिति और कार्यकारिणी समिति के गठन को लेकर बुधवार से नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह के भीतर इस प्रक्रिया को पूरी कर ली जाएगी। मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक सप्ताह के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत ही समितियों में सदस्यों को शामिल किया जाएगा। समितियों के गठन नहीं होने से पार्षदों में काफी नाराजगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.