गंगापार, अक्टूबर 23 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद । उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की अपील पर 22 अक्तूबर यानी गुरुवार से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर हैं। समितियों में तालाबंदी से अन्नदाता खाद के लिए भटक रहे हैं।संघ के मुख्य जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हम सब हड़ताल स्थल पर पहुंच गए हैं। जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तब तक समितियों में ताला बंदी रहेगी। तब तक हम लोग हड़ताल पर डटे रहेंगे। जिले के सभी सचिव, प्रभारी सचिव, आंकिक और सहयोगी कर्मचारी आज सुबह सात बजे निजी वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि लंबे समय से कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर शासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: बी-पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल से अधिकांश समितियों...