रुडकी, जनवरी 20 -- नगर निगम रुड़की में विभिन्न समितियों का गठन अब तक न किए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अलग अलग वार्ड के पार्षदों ने मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी को एक ज्ञापन देते हुए अल्टीमेटम दिया है। पार्षदों ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर समितियों का गठन नहीं किया गया तो वह सभी अब इस मामले में कोर्ट जायेंगे। पार्षदों ने उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 का हवाला देकर कहा है कि अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यकारिणी समिति, विकास समिति सहित अन्य समितियों का गठन किया जाना अनिवार्य है। पार्षद नितिन त्यागी ने बताया कि पिछले साल नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में मार्च माह में समितियों के गठन का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक समितियों का गठन नहीं किया गया है, जो कि नियमों का उल्लंघन है।

हिंदी हिन्दुस्...