लखनऊ, जून 1 -- शहीद पथ किनारे बनी समिट बिल्डिंग में होने वाले विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में हुए भाजपा नेता हत्याकांड और पूर्व में कई घटनाओं के बावजूद पुलिस की सख्ती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एक प्रसारित हुआ। इसमें कुछ युवतियां आपस में मारपीट कर रही हैं। आसपास पुलिसकर्मी भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो समिट बिल्डिंग का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है और किस समय का है। इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। विभूतिखंड पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। हालकि हिन्दुस्तान इस वॉयरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर सोमवार शाम एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में कई युवतियां आपस में मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं। एक युवती का मोबाइल फोन जमीन पर पड़ा है। युवति...