लखनऊ, अगस्त 23 -- विभूति खंड स्थित समिट बिल्डिंग में अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर मामले की आरोपी महिला जोविटा डिसिल्वा उर्फ जोविटा जोसेफ डिसिल्वा को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति राजीव भारती की एकल पीठ ने यह आदेश आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई पारित किया। मामले के अनुसार, 30 जून 2026 की रात साइबर क्राइम पुलिस टीम ने विभूति खंड की समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की थी। आरोप है कि यहां से विदेशी नागरिकों विशेषकर अमेरिकी नागरिकों को फर्जी कानूनी और सुरक्षा खतरों का डर दिखाकर गिफ्ट कार्ड व क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसे ऐंठे जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 119 लोगों (92 पुरुष और 27 महिलाएं) को गिरफ्तार किया था और भारी मात्रा में लैपटॉप, आईफोन, हेडफोन...