जमुई, जुलाई 30 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जिले के प्रशासनिक तंत्र को अधिक सुदृढ़ और सशक्त जन-उन्मुख बनाने की दिशा में आज जिला समाहरणालय में जिला पदाधिकारी की अनूठी प्रशासनिक संवेदनशीलता और दूरदर्शी सोच के सुखद परिणाम स्वरूप समाहरणालय परिसर में अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं और आधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित पाँच नए कार्यालय कक्षों का भउद्घाटन संपन्न हुआ। बिहार सरकार द्वारा राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था के सुगम और निर्बाध संचालन हेतु लगातार नए-नए पदाधिकारियों की नियुक्तियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने एक कुशल प्रशासक और अभिभावक की भांति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इन नव-निर्मित कमरों का उद्घाटन कर इन्हें बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को समर्पित किया। यह सराहनीय पहल न केवल जिला प्रशासन की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को ...