कोडरमा, अप्रैल 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला कार्यालय सभागार में मोबाइल टॉवर स्थापना, लंबित प्रस्तावों के निष्पादन तथा कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों (शैडो एरिया) में दूरसंचार सेवाओं के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में विभिन्न कंपनियों के लंबित मोबाइल टॉवर प्रस्तावों का शीघ्र सत्यापन कर उन्हें अविलंब स्वीकृति प्रदान की जाए। साथ ही पहले से स्वीकृत एवं लंबित प्रस्तावों का प्रखंड एवं अंचल स्तर पर त्वरित सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कमजोर है या उपलब्ध नहीं है, उन शैडो एरिया की सूची प्रखंड स्तर से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर तैयार की जाए। इसके बाद दूरसंचार विभाग एवं संबंधित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.