लखीसराय, अप्रैल 15 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीसी प्राची कुमारी ने की, जबकि जिलाधिकारी नीरज कुमार ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि हम सभी आज आंबेडकर जयंती मना रहे हैं, जिसका महत्व अत्यंत विशेष है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करते हुए भी समान अधिकारों के साथ जीवन जी पा रहे हैं, जिसका श्रेय डॉ. आंबेडकर को जाता है। डीएम ने कहा कि बाबा साहेब को "आर्किटेक्ट ऑफ कॉन्स्टिट्यूशन" कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण किया। यह भी पढ़ें- समाहरणालय में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.