रांची, मार्च 7 -- रांची, संवाददाता। होली अवकाश के बाद कार्यालयों में कार्य व्यवस्था को अनुशासित और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। शाम करीब चार बजे के बाद उन्होंने समाहरणालय ब्लॉक-ए के सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की। डीसी ने मौजूद कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी भी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवकाश पर रहने वाले कर्मचारियों के आवेदन पत्रों की भी जांच की गई। डीसी ने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी नियमानुसार अवकाश आवेदन प्रस्तुत करें। जिन कर्मचारियों के बारे में यह पाया गया कि वे कार्यालय प्रधान को पूर्व सूचना दिए बिना अनुपस्थित रहे, उनके विरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.