पटना, मार्च 6 -- समाहरणालय में शुक्रवार को जनसुनवाई हुई। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आमलोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए 32 लोगों से मुलाकात की। उनके मामलों को विस्तार से सुना। मुख्यतः राजस्व, कृषि, पुलिस, ग्रामीण विकास, भूमि अर्जन, निबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि से संबंधित विषयों से संबंधित आवेदन आए। आगंतुकों की ओर से दिए गए आवेदन पत्र के आलोक में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए मामलों को विधिवत निष्पादित करने का निर्देश दिया। कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर ऑन-स्पॉट समाधान किया गया। खुसरूपुर के आवेदक राम प्रकाश गुप्ता ने अवैध रूप से जमीन कब्जा किए जाने के बारे में आवेदन दिया। जिलाधिकारी की ओर से अंचल अधिकारी, खुसरूपुर तथा थानाध्यक्ष खुसर...