समाहरणालय में कर्मचारी के साथ मारपीट
रांची, जून 2 -- रांची, संवाददाता। रांची समाहरणालय के बी-ब्लॉक में कमरा संख्या-211 में मंगलवार को दिन में एसडीओ कार्यालय के कर्मचारी महेंद्र दास के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। कर्मचारी के साथ मारपीट और हो-हल्ला के बीच समाहरणालय परिसर में मौजूद कर्मचारियों के बीच आक्रोश का माहौल कायम हो गया था। जानकारी के अनुसार, सोमवार को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक पक्ष महेंद्र दास के पास पहुंचा था। आवेदन के साथ अस्पताल द्वारा जारी मूल जन्म प्रमाण पत्र संलग्न नहीं होने के कारण उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए आवेदन वापस कर दिया था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। मंगलवार को महेंद्र दास अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। कर्मचारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.