चाईबासा, जून 5 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित फलों के विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के द्वितीय प्रवेश द्वार पर आम बिक्री केंद्र का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि मौजूद थे। इस अवसर पर चाईबासा प्रखंड अंतर्गत डीलियामार्चा पंचायत की बिरसा हरित ग्राम योजना की लाभुक अनिता तियू द्वारा स्टॉल के माध्यम से उत्पादित आम की बिक्री की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना का उद्देश्य ग्रामीण किसानों की आय में वृद्धि करना तथा उन्हें सीधे बाजार से जोड़ना है, जिससे उनकी आर्थिक...