समाहरणालय ब्लॉक सी के प्रथम तल का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया
दुमका, अप्रैल 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय ब्लॉक सी के प्रथम तल पर निर्मित पालना घर (क्रेच) का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यरत महिलाओं की सुविधा, बच्चों की सुरक्षित देखभाल एवं उनके समुचित पोषण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पालना घर की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि पालना घर में 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं बाल-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है। यहां बच्चों के लिए खेल-कूद की सामग्री, विश्राम की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, पोषण युक्त आहार, शौचालय एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.