लखीसराय, मार्च 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। समाहरणालय परिसर में शनिवार को होली के पावन अवसर पर स्नेहिल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सद्भाव, समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करना था। समारोह में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होली रंगों का ऐसा पर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सभी ने आपसी...