बोकारो, अगस्त 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने गुरुवार को जेएसएलपीएस (पलाश) के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप सभी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा प्रखंडवार प्रदर्शन की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने विभागीय निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में वाटर बॉटलिंग प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। साथ ही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में दीदी कैंटीन का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने के लिए संबंधित प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर स्थान चिन्हित करने एवं आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह ...