लखीसराय, मई 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। समाहरणालय परिसर के पास डीडीसी कार्यालय के पीछे जल्द ही 'दीदी की रसोई' का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत भवन निर्माण विभाग द्वारा करीब 10 लाख रुपये की लागत से रसोई भवन तैयार किया जाएगा, जिससे आम लोगों और कर्मचारियों को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध हो सकेगा। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) अनिता कुमारी ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- डीसी ने किया दीदी कैफे का निरीक्षण, संचालन प्रारंभ करने का निर्देशस्थल निरीक्षण निरीक्षण के दौरान उन्होंने धरना स्थल के पीछे स्थित पुराने भवन का भी जायजा लिया, जिसमें पहले एटीएम संचालित होता था। इस भवन को भी मरम्मत कर उपयोग में लाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। स्थल निरीक्षण के...