छपरा, जून 5 -- फोटो 6 कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण करते डीएम वैभव श्रीवास्तव व अन्य छपरा, नगर प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी सोनू कुमार और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) स्वीटी सिंह ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपणपर्यावरण की रक्षा: जागरूकता का आह्वान जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के लगातार हो रहे क्षरण के बीच पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक आवश्यकता...