पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। समाहरणालय परिसर में तीन मंजिला नये प्रशासकीय भवन का निर्माण होगा। पूर्णिया समाहरणालय में सिर्फ डीएम और एसपी कार्यालय धरोहर के तौर पर सदियों पुराने एतिहासिक भवनों में रहेंगे, बांकी सभी विभागीय कार्यालय नये भवन में एक छत के नीचे होंगे। तीन मंजिला प्रशासकीय भवन के निर्माण को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। पूर्णिया समाहरणालय का सदियों पुराना इतिहास है। एतिहासिक महत्ता के साथ इसकी विरासत को सहेज कर रखने के लिए यह पहल की जा रही है। समाहरणालय परिसर सैकड़ों एकड़ भूमि में है। अलग-अलग विभागीय कार्यालय जहां तहां हैं। एक छत के नीचे सभी कार्यालय को लाया जायेगा। इसके बाद पुरानी इमारतों को हटाकर यहां पर लैंड स्केपिंग, लाइटिंग एवं पार्किंग समेत अन्य विकास कार्य किये जायेंगे। जानकारी के मुताबिक एसडीओ आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.