गुमला, मार्च 6 -- गुमला प्रतिनिधि। केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल व न्यूक्लियर (सीबीआरएन) आपदा से बचाव और नागरिकों को एहतियाती उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे चंदाली स्थित समाहरणालय परिसर में एनडीआरएफ की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को संभावित आपदा की स्थिति में सतर्कता और सुरक्षा के उपायों से अवगत कराया जाएगा। मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश अवस्थी समेत पांच सदस्यीय टीम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉक अभ्यास व प्रशिक्षण की जानकारी दी। बैठक में डीडीसी दिलेश्वर महतो सहित सभी अनुमंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल से एक दिन पूर्व एनडीआरएफ की टीम ने आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया प...