जामताड़ा, अगस्त 1 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल तोड़फोड़ प्रकरण में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत आठ नेताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय परिसर में महाधरना दिया। इससे पहले राजबाड़ी स्थित वैष्णवी काली मंदिर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली निकालकर समाहरणालय तक मार्च किया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर दर्ज केस के विरोध में समाहरणालय घेरावरैली में प्रदर्शन इस दरम्यान श्रीरामपुर की सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। जिसका नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण कुमार गुप्ता ने किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: भाजपा का जामताड़ा धरना पूरी तरह ...