गढ़वा, अप्रैल 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय के समीप स्थित एक सरकारी विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास की शिकायत मिलने के 10 मिनट के अंदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए भू-माफियाओं के प्रयास को विफल कर दिया। रविवार की सुबह एसडीएम को दो आम नागरिकों ने फोन से शिकायत की। उसी आधार पर उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर वहां हो रहे अवैध निर्माण के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। एसडीएम के आने की भनक पर मिस्त्री व मजदूर पहले ही भाग खड़े हुए थे। मौके पर पाया गया कि अज्ञात लोगों द्वारा दिनदहाड़े विद्यालय को घेरकर कब्जा करने के उद्देश्य से लगभग तीन फीट ऊंची बाउंड्री का निर्माण किया जा चुका था। पूछताछ के बावजूद आसपास के लोग निर्माण कराने वाले की पहचान बताने को तैयार नहीं थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने कुछ मि...