गोड्डा, जनवरी 10 -- गोड्डा। समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजलि यादव ने निरीक्षण किया। समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपूर्ति विभाग, जिला परिवहन विभाग, जिला कल्याण विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने विभिन्न कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, कार्यालयीन व्यवस्था, साफ-सफाई, अनुशासन एवं आमजनों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके दायित्वों, लंबित मामलों, सेवा वितरण की स्थिति एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग समयबद्ध रूप से का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.