गुमला, मार्च 20 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय भरनो के सभागार में शुक्रवार को समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलम केरकेट्टा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सूरज लकड़ा और प्रखंड साधन सेवी समीम एजाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में रिसोर्स शिक्षक रंजीत कुमार महतो और विरेंद्र कुमार ने प्रशिक्षक के रूप में दिव्यांगजनों के अधिकार,समावेशी शिक्षा के महत्व तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समान अवसर देकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना समाज की जिम्मेदारी है।इस दौरान विद्याल...